गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. It will rain in many states
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 मार्च 2022 (08:24 IST)

Weather Update: कई राज्यों में होगी बारिश, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी

Weather Update: कई राज्यों में होगी बारिश, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी - It will rain in many states
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में आज गुरुवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी आज बारिश हो सकती है।

 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। दिल्ली में आज तेज बारिश होगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मध्यप्रदेश में आज बारिश नहीं होगी। दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा। उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है।
 
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र अब बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों पर स्थित है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके अच्छी तरह से चिह्नित होने और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में श्रीलंका की ओर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और आंतरिक ओडिशा में हल्की बारिश हुई। दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर मध्यम से तेज हवाएं चलती रहीं।
 
अगले 48 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड में हल्की बारिश तथा ऊंचे पहाड़ों पर हल्का बर्फ़बारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
 
3 मार्च को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। और 4 और 5 मार्च को तमिलनाडु, दक्षिण आंध्रप्रदेश और रायलसीमा के कई हिस्सों में मध्यम से भारी हो सकती है। 4 से 6 मार्च के बीच केरल, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में बारिश संभव है। 3 से 5 मार्च के बीच दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण आंध्र तट तमिलनाडु कोर्ट और दक्षिण केरल तट पर मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
Russia-Ukraine Conflict: 183 और भारतीय विशेष विमान से यूक्रेन से मुंबई पहुंचे, हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत