1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update : rain in Delhi NCR

दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ हुई बारिश

दिल्ली एनसीआर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
 
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग (IMD) ने दिल्‍ली के कई हिस्‍सों के साथ हरियाणा के मानेसर, गुरुग्राम और फरीदाबाद, यूपी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। (फाइल फोटो)
 
अगला लेख
पुतिन ने रखी बातचीत की शर्त, कहा- क्रीमिया को रूस का हिस्सा माने Ukraine