1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Temperature dropped in Madhya Pradesh and Rajasthan

Weather Alert: हिमाचल और असम में हुई बारिश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में गिरा तापमान

Temperature
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। 22 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है और 22 तारीख को एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के पश्चिमी भागों में विकसित होने की उम्मीद है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हुई। विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। असम, दक्षिण तमिलनाडु, आंतरिक ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिमी मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आ सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी संभव है। दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और यह गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों को कवर कर सकती है।
अगला लेख
पीएम मोदी ने पैर छूने से ऐसे रोका कार्यकर्ता को, फिर मंच पर खुद ही छू लिए पैर, क्या थी वजह