शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 185 killed in heavy rain in Brazil
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (20:22 IST)

ब्राजील में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 185 लोगों की मौत

ब्राजील में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 185 लोगों की मौत - 185 killed in heavy rain in Brazil
ब्रासीलिया। ब्राजील में रियो डी जेनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में मूसलधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

रियो डी जेनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग ने कहा, भारी बारिश और भूस्खलन की एक नई आशंका के बीच 400 से अधिक बचावकर्मियों को मंगलवार को अपना बचाव अभियान स्थगित करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि अभी भी 85 लोग लापता हैं।

रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा कि 15 फरवरी को सन् 1932 के बाद से सबसे भारी बारिश हुई। मंगलवार को यहां दुकानें फिर से खुलने लगी हैं, लोगों ने भी शहर में साफ-सफाई का काम करना शुरू कर दिया है।

कचरा संग्रहण कंपनी के अनुसार, भूस्खलन और बाढ़ से उत्पन्न लगभग 620 टन मिट्टी और मलबे को अब तक हटाया जा चुका है।(वार्ता)
(फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें
टूटी पटरी, चरवाहे की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टला, रेलवे ने दिया पुरस्कार