सम्बंधित जानकारी
- ऋण वसूली मामले में वित्तमंत्री सीतारमण के निर्देश, सभी बैंक कठोर कदम उठाने से बचें...
- कंगाल पाकिस्तान को चीन से मिला 1 अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण
- RTI कानून से हुआ खुलासा, SBI का 7655 करोड़ का गृह ऋण फंसा
- IMF ने पाकिस्तान को फिर दिया झटका, ऋण शर्तें पूरी करने के दावे को किया खारिज
- क्या है RBI? जानिए इसके मुख्य कार्य
Home Loan Interest : इन 8 शहरों में घर खरीदना हुआ महंगा, होम लोन पर बढ़ा ब्याज
Interest hiked on Housing Loan : आवास ऋण पर ब्याज बढ़ने से 2023 के पहले 6 महीनों में देश के 8 प्रमुख शहरों में लोगों के लिए घर खरीदना महंगा पड़ रहा है। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
नाइट फ्रैंक ने बुधवार को कैलेंडर साल 2023 के पहले छह महीनों के लिए देश के आठ शहरों के लिए किफायत सूचकांक जारी किया। सूचकांक में औसत परिवार के लिए मासिक किस्त (ईएमआई) के अनुपात में आय का आकलन किया गया है। सूचकांक से पता चला है कि आवास ऋण पर उच्च ब्याज दरों ने 2023 में अब तक सभी बाजारों में घर की खरीदारी को महंगा कर दिया है।
शीर्ष आठ शहरों में अहमदाबाद सबसे किफायती आवास बाजार है, जिसका अनुपात 23 प्रतिशत है, इसके बाद पुणे और कोलकाता 26 प्रतिशत है; बेंगलुरु और चेन्नई 28-28 प्रतिशत पर; दिल्ली-एनसीआर 30 प्रतिशत पर; हैदराबाद 31 प्रतिशत; और मुंबई 55 प्रतिशत पर हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
