• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. INS Brahmaputra damaged as fire breaks out aboard ship, junior sailor missing
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 जुलाई 2024 (22:41 IST)

INS Brahmaputra पर लगी आग, 1 सैनिक लापता, क्या बोली नौसेना

INS Brahmaputra पर लगी आग, 1 सैनिक लापता, क्या बोली नौसेना - INS Brahmaputra damaged as fire breaks out aboard ship, junior sailor missing
INS Brahmaputra  : भारतीय नौसेना (Indian Navy) के फ्रिगेट जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र (INS Brahmaputra) पर आग लग गई। मीडिया खबरों के मुताबिक जहाज पर लगी आग को बुझा लिया गया है। आग की घटना के बाद जहाज एक तरफ झुक गया है। जहाज अपनी बर्थ के साथ-साथ और भी झुकता चला गया और फिलहाल एक तरफ टिका हुआ है।
भारतीय नौसेना एक प्रवक्ता ने बताया कि एक नौसैनिक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है। लापता नाविक की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच का आदेश दिया है। भारतीय नौसेना के बहु-भूमिका वाले फ्रिगेट जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र (INS Brahmaputra) पर 21 जुलाई की शाम को मरम्मत करते समय आग लग गई थी।
नौसेना डॉकयार्ड और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई 24 की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा, आग के हुए नुकसान के आकलन के लिए सैनिटाइजेशन जांच सहित अन्य कार्रवाई की गई।

रक्षा मंत्री को दी जानकारी : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मुंबई नौसैनिक पोतगाह में भारत के अग्रणी युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ में आग लगने की घटना से अवगत कराया। आग लगने से पोत को काफी नुकसान हुआ है।
 
नौसेना के अनुसार शाम को आग लगने की घटना के बाद एक कनिष्ठ नाविक लापता है और बचाव दल उसे खोजने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह के कार्यालय ने 'एक्स' पर लिखा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया है।” 
 
कार्यालय ने कहा कि रक्षा मंत्री ने लापता नाविक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है। जहाज की पोतगाह में मरम्मत की जा रही है।