Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian army firing on LOC

सीमा पर सेना अलर्ट, पाकिस्तान की हर गोली का जवाब दस गोलियों से...

LOC
जम्मू। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर हर पाकिस्तानी गोली के जवाब में दस गोलियां दागकर संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है।
 
संघर्ष विराम उल्लंघन में शनिवार को 40 साल की एक महिला की मौत उस समय हो गई जब पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों तथा अग्रिम गांवों पर गोलियां चलाईं जिसका भारतीय सेना ने कड़ाई से जवाब दिया।
 
सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। अगर वे (पाक सेना) एक गोली दागते हैं तो हम (भारतीय सेना) दस गोलियों से जवाबी कार्रवाई करते हैं।' उन्होंने कहा कि हम सीमा पर इस तरह का करारा जवाब दे रहे हैं। हम उन्हें उसी भाषा में जवाब दे रहे हैं जो वे बेहतर समझते हैं।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी सेना सीमा पर बर्बर तरीके से आम लोगों की हत्याएं कर रही है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इससे मजबूती से कूटनीतिक एवं सैन्य तरीकों से निपटेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मासूमों की मौत पर हड़कंप, गोरखपुर में योगी...