सम्बंधित जानकारी
- परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का सफल परीक्षण
- भारत की एक और कामयाबी, सुपरसोनिक मिसाइल 'असिस्टेड टॉरपीडो' का सफल परीक्षण
- वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, देशी टैंक रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण
- राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मान : नौसेना के 22वें मिसाइल बेड़े को 'प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड', 1971 में पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के
- DRDO ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
भारत ने ओडिशा तट से 'प्रलय' मिसाइल का किया सफल परीक्षण
बालासोर (ओडिशा)। भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के 'पृथ्वी रक्षा वाहन' पर आधारित है। सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब 10.30 बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया।
उन्होंने कहा कि निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। 'प्रलय' 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।(फ़ाइल चित्र)
