सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक : बागी कांग्रेस विधायक नागराज मुंबई रवाना, सुधाकर को मनाने की करेंगे कोशिश
- कर्नाटक संकट : पर्दे के पीछे असंतुष्ट विधायकों को मनाने में जुटी कांग्रेस
- कर्नाटक संकट : न्यायालय ने इस्तीफों और अयोग्यता मुद्दे पर स्पीकर को 16 जुलाई तक निर्णय से रोका
- विश्वासमत कराना चाहते हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से समय तय करने को कहा
- कर्नाटक संकट : शिवकुमार हिरासत में, कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता भाजपा पर भड़के
Karnataka Crisis शोर-शराबे के बीच कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह तक स्थगित
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर बहस शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में इस प्रस्ताव पर बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण रेड्डी ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के सदस्यों की नारेबाजी की वजह से सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। कुमारस्वामी को अभी प्रस्ताव पर अपना भाषण देना है।
सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी के सदस्य रातभर सदन में ही रहेंगे और विश्वास प्रस्ताव पर फैसला हो जाने तक सदन में ही डटे रहेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि हम विश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक रुके रहेंगे।
येदियुरप्पा ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर ठीक तरह से 15 मिनट भी चर्चा नहीं हुई है और सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य अन्य मुद्दों को उठा रहे हैं ताकि विश्वास प्रस्ताव पर विलंब कराया जा सके। संवैधानिक रूपरेखा का उल्लंघन हुआ है और इसका विरोध करने के लिए हम यहीं सोएंगे।
