1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Haj, Haj subsidy, Central government

इस वर्ष से हज सब्सिडी खत्म

Haj
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इस वर्ष से हज यात्रियों को यात्रा पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म करने का फैसला किया है। इस वर्ष देश से हज पर जाने वाले लोगों का कोटा पांच हजार बढ़ा दिया गया है और अब एक लाख 75 हजार यात्री हज पर मक्का मदीना जाएंगे।


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि हज यात्रियों को 2018 से यात्रा सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार ने यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के 2012 के फैसले के मद्देनजर किया है जिसमें हज सब्सिडी 2022 तक धीरे-धीरे खत्म करने का निर्देश दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश से हज पर जाने वाले लोगों का कोटा पांच हजार बढ़ा दिया गया है और अब एक लाख 75 हजार यात्री हज पर मक्का मदीना जाएंगे। इनमें से एक लाख 41 हाजी हज कमेटी के माध्यम से जाएंगे। पिछली बार कुल एक लाख 70 हजार लोग हज करने गए थे। इस बार तेरह सौ गैर महरम महिलाएं भी हज पर जाएंगी। (वार्ता)
अगला लेख
सोना हुआ 31 हजारी, चांदी भी चमकी