1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gujarat assembly elections Himachal Pradesh

ओपिनियन पोल : गुजरात-हिमाचल में लहरा सकता है केसरिया परचम

Gujarat assembly elections
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम लहरा सकता है। इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माइ इंडिया द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में गुजरात की कुल 182 सीटों में से भाजपा को 115 से 125 सीट मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 57 से 65 सीट मिल सकती है। इस ओपिनियन पोल में गुजरात के 18,243 लोग शामिल हुए।
 
हिमाचल प्रदेश के ओपिनियन पोल में 6936 लोगों ने हिस्सा लिया। यहां भी जनता ने भाजपा को पहली पसंद बताया। पोल के अनुसार भाजपा हिमाचल में कुल 68 सीटों में से 43 से 47 सीट के साथ बहुमत के साथ सरकार बनाएगी जब कि कांग्रेस 21 से 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी।
 
मुख्यमंत्री की बात करें तो गुजरात में विजय रुपाणी इस पोल में लोगों की पहली पसंद बने हैं। विजय रूपाणी को ओपिनियन पोल में 34 प्रतिशत वोट मिले हैं। 19 प्रतिशत वोटों के साथ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल मुख्यमंत्री पद की रेस में दूसरे स्थान पर रहे। (एजेंसियां)