1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former President Pranab Mukherjee still in deep coma

पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी अब भी गहन कोमा में, रक्त संचार स्थिर

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहन कोमा में हैं लेकिन रक्त संचार सामान्य है। यह जानकारी रविवार को उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने दी। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि 84 वर्षीय मुखर्जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है और फेफड़े में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने कहा कि मरीज का रक्त संचार सभी मानकों पर स्थिर है जैसे रक्तचाप, हृदय एव नाड़ी की गति स्थिर और सामान्य है। गौरतलब है कि मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन दिमाग में जमे खून के थक्के को निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया था।

अस्पताल में भर्ती के दौरान की गई जांच में उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया और गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।(भाषा)
अगला लेख
आफत की बारिश ने मध्यप्रदेश में 2 पुल बहाए, एक पुल का तो उद्‍घाटन भी नहीं हुआ