Hanuman Chalisa
Fri, 4 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. earthquake in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

earthquake
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के रोहतक और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। फिलहाल इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
शुक्रवार को तड़के 4 बजकर 26 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में 22  किलोमीटर गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। सुबह आठ बजकर 13 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूंकप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई। 
 
इससे पहले आज तड़के जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद में डूबे हुए थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया। राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया।
 
अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए हैं।
ये भी पढ़ें
पेरिस जलवायु समझौते से अलग हुआ अमेरिका, क्या भारत को मिल रहा था फायदा...