सम्बंधित जानकारी
- जेपी नड्डा क्या राज्यों में चल रहे संकट से पार्टी को निकाल पाएंगे?
- योगी आदित्यनाथ यूपी लौटे, मुलाकात दिल्ली में, 'आभार' लखनऊ में
- मिथुन की बढ़ी मुश्किल, हिंसा भड़काने के मामले में होगी पूछताछ
- बंगाल में बीजेपी सांसद जयंत कुमार पर हमला, कहा- टीएमसी के गुंडों ने लाठियों से मारा
- राज्यों की लोकहित नीतियों में अड़ंगे के बजाए उनका समर्थन करे केंद्र सरकार : मनीष सिसोदिया
दिग्विजय ने किया अनुच्छेद 370 बहाल करने का वादा, भाजपा बोली- यही तो चाहता है पाकिस्तान
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। इस ऑडियो को भाजपा ने जारी किया है।
बताया जा रहा है कि यह ऑडियो 12 मई का है। इस क्लब हाउस चैट पाकिस्तान का एक संवाददाता भी मौजूद था। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने इस संवाददाता के अनुच्छे 370 पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने यह बात कही।
इस सनसनीखेज ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ऑडियो शेयर करते हुए कहा कि यही तो पाकिस्तान चाहता है।
In a Club House chat, Rahul Gandhis top aide Digvijaya Singh tells a Pakistani journalist that if Congress comes to power they will reconsider the decision of abrogating Article 370…
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 12, 2021
Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है… pic.twitter.com/x08yDH8JqF
इस बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं। वे देश के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधियों का क्लब हाउस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भाजपा के साथ रिश्ता है और दोनों की भाषा एक जैसी है।
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था। तब से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करती आ रही है।
