1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Danish Ali BSP MP Ramesh Bidhuri

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दानिश अली-रमेश बिधूड़ी मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भेजा

ramesh bidhuri
बसपा सांसद दानिश अली (BSP MP Danish Ali) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर विवादों में घिरे BJP सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के खिलाफ विपक्ष और सत्तापक्ष के कई सांसदों की शिकायतों को प्रिविलेज कमेटी के पास भेज दिया गया। 
 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) की तरफ से यह कदम रमेश बिधूड़ी को एक दिन पहले पार्टी की तरफ से मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद उठाया गया है। 
 
BJP ने रमेश बिधूड़ी को 1 दिन पहले ही राजस्थान के टोंक जिले में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
निशिकांत दुबे ने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हुआ है कि लोकसभा में भाजपा का बहुमत है। इससे पहले सदन में कई बार ऐसे मामले सामने आए थे लेकिन तब इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोकसभा में 2006 में आरजेडी- जेडीयू- कांग्रेस का जूता और माइक से मारपीट, 2012 में सोनिया गांधी जी की मारपीट और 2014 में तेलंगाना बनने के समय फैटा फाइट व सांसद का घायल हो जाना, तब न तो कमेटी बनी और न ही सजा हुई। 
अगला लेख
उज्जैन दुष्कर्म मामला : मुख्य आरोपी ने की भागने की कोशिश, गिरकर हुआ चोटिल, 2 पुलिसकर्मी भी घायल