भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को दी नई जिम्मेदारी, विपक्ष ने बताया मुस्लिम सांसद को गाली देने का इनाम
Ramesh Bidhuri news in hindi : लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर विवादों में घिरे सांसद रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंप दी। विपक्ष ने इसे मुस्लिम सांसद को गाली देने का इनाम बताया।
बिधूड़ी को क्यों दी टोंक की जिम्मेदारी : राजस्थान के टोंक में 4 विधानसभा सीटें हैं। टोंक जिले में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय के बसे होने के कारण भाजपा मानती है कि बिधूड़ी गुर्जर वोट उसके पक्ष में ला सकते हैं। सचिन पायलट को कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज गुर्जरों को लुभाने के लिए भाजपा ने बिधूड़ी को टोंक जिले का प्रभारी बनाया है।
क्या बोले बिधूड़ी : बिधूड़ी ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि जयपुर में टोंक जिले के लिए हुई समन्वय समिति की बैठक में वह शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी भी उस बैठक में उपस्थित थे।
राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर में ज़िला टोंक की समन्वय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP जी द्वारा संगठनात्मक कार्यों व चुनाव की तैयारियों के साथ सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों सहित आगामी कार्यकर्ताओं के प्रवास योजनाओं की जानकारी लेते हुए। pic.twitter.com/wK63ctXR6X
— Ramesh Bidhuri (@rameshbidhuri) September 27, 2023
क्या बोला विपक्ष : तृणमूल कांग्रेस की सासंद महुआ मोइत्रा ने भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि मुस्लिम सांसद के खिलाफ टिप्पणियां करने के लिए बिधूड़ी को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'जिस व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उसे कैसे भाजपा नई भूमिका दे सकती है? क्या यह अल्पसंख्यकों के लिए आपकी स्नेह यात्रा है...?'
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास- ये सब है इनका बकवास।'Knew it! @rameshbidhuri rewarded for calling Muslim MP “Bhadwa” & “Katwa” in Lok Sabha. How does showcaused person be given new role by @BJP4India ? @narendramodi ji - is this your Sneha Yatra for minorities, your love outreach? https://t.co/mS6kX9dBUX via @swarajyamag
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 27, 2023
क्यों मचा बिधूड़ी की नियुक्ति पर बवाल : लोकसभा में पिछले सप्ताह अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर कई दलों ने दक्षिण दिल्ली के सांसद विधूड़ी की आलोचना की थी। विपक्षी दलों ने उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की। उसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
