सम्बंधित जानकारी
- MP : CM शिवराज बोले- सहन नहीं होगा सनातन धर्म का अपमान
- Sanatana Dharma Row : उदयनिधि और ए राजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, FIR दर्ज करने की मांग
- Sanatan Dharma Controversy : सनातन को लेकर बोले CM योगी- जिसने चुनौती दी, वह मिट गया
- Sanatan Dharma Controversy : उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद आई मोदी के मंत्रियों के बयानों की बाढ़
- Santana Dharma row : उदयनिधि स्टालिन के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, शिवसेना बोली पूरे देश का माहौल खराब हुआ
मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, सनातन के खिलाफ बोलने वाले की आंखें निकाल लेंगे
Rajasthan news : मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि सनातन के खिलाफ बोलने वाले की आंखें निकाले लेंगे।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो सनातन के विरोध में बात करेगा तो हर बोलने वाली जवान को हम खींचकर के बाहर निकाल लेंगे। जो सनातन की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उस उठने वाली हर आंख को हम उंगली डालकर उसको बाहर निकाल देंगे।
उन्होंने कहा कि हम चुनौती देते हैं कि सनातन के विरुद्ध बात करने वाला कोई भी व्यक्ति इस देश में अपनी राजनैतिक ताकत और हैसियत बनाकर नहीं रख पाएगा।
ऐसे मंत्रियों को अरब सागर में फेंक देना चाहिए : शेखावत ने कहा कि नगरीय विकास मंत्री का बयान है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। लेकिन उन्होंने राजस्थान के मर्दों पर कालिख पोतने का काम किया है। यह बड़े शर्म की बात है कि ऐसे लोग आज भी मंत्रिमंडल का हिस्सा है। ऐसे लोगों को तो अरब सागर में फेंक देना चाहिए। जो राजस्थान की मर्दानगी का अपमान करते हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। इसके बाद से सनातन पर देश में बवाल मचा हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo : Gajendra Singh Shekhawat twitter account
Photo : Gajendra Singh Shekhawat twitter account
