सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, कई राज्यों में नीचे आए पेट्रोल-डीजल के दाम
- Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के भावों में हुई 2 डॉलर की वृद्धि, गंगानगर में पेट्रोल 113 रुपए के पार पहुंचा
- Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम फिर बढ़े, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
- Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो 2023 का औपचारिक उद्घाटन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दे सकता है नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
- Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और पंजाब में सस्ता हुआ, जानिए देश के अन्य राज्यों में क्या हैं भाव?
Petrol, Diesel: लगातार दूसरे दिन भी बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम
नई दिल्ली। शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 1.47 डॉलर बढ़कर 87.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई 0.98 डॉलर उछलकर 81.31 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन किया है। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे संशोधित दाम जारी करती है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
इसके अतिरिक्त नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75,
लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56 और
पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
