सम्बंधित जानकारी
- BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन
- Supreme Court ने नासिक की दरगाह गिराने के नोटिस पर लगाई रोक, Bombay High Court से मांगी रिपोर्ट
- कांग्रेस का सवाल, क्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री?
- क्या है अनुच्छेद 142, जिसे लेकर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने उठाए सवाल
- SC की इस टिप्पणी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ
Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप
कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश के उच्चतम न्यायालय को कमजोर करने में लगी हुई है और उन अधिकारों को कमजोर करने की कोशिक कर रही है जो संविधान ने शीर्ष अदालत को दिए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि सरकार के कई कदमों को उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक बताया, इसलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की उच्चतम न्यायालय से संबंधित एक टिप्पणी से जुड़े सवाल के जवाब में यह आरोप लगाया।
रमेश ने कहा, भाजपा उच्चतम न्यायालय को कमजोर करने में लगी हुई है। संवैधानिक पद पर बैठे लोग उच्चतम न्यायालय के खिलाफ बोल रहे हैं, मंत्री उच्च न्यायालय के खिलाफ बोल रहे हैं और अब भाजपा के सांसद भी उच्चतम न्यायालय के खिलाफ बोल रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग आवाज आ रही है और उच्चतम न्यायालय को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने कई मुद्दों पर सरकार के कदम को असवैधानिक बताया है। उनके मुताबिक, उच्चतम न्यायालय का सिर्फ यह कहना है कि जब आप कानून कानून बनाते हैं तो संविधान के मौलिक ढांचे के खिलाफ मत जाइए।
रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी चाहती है कि उच्चतम न्यायालय स्वतंत्र और निष्पक्ष बना रहे और संविधान में जो उसको अधिकार दिए हैं उसका सम्मान हो। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
