सम्बंधित जानकारी
- झोपड़ी में रहते हैं 'ओडिशा के मोदी' प्रताप चंद्र सारंगी, मोदी कैबिनेट में बने मंत्री
- मोदी मंत्रिमंडल में इस नाम ने सबसे ज्यादा चौंकाया, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
- मोदी के शपथग्रहण समारोह के बीच हैक हुई दिल्ली भाजपा की वेबसाइट, पोस्ट की बीफ की तस्वीरें
- अमित शाह बने मोदी सरकार में मंत्री, जेपी नड्डा संभाल सकते हैं भाजपा की कमान
- पीएम मोदी ने बनाई नई टीम, 30 पुराने मंत्रियों को नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह
देश के विकास के लिए अब कांग्रेस भी मोदी सरकार के साथ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।'
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी 55 सीटें तक नहीं मिल पाई हैं।
इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ भाजपा को जनता ने 303 सीटों देकर बड़ी जीत दिलाई है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 लोकसभा सीटों से संतोष करना पड़ा था।
