गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cloud burst and BJP MLA T Raja Singh
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 जुलाई 2022 (17:44 IST)

अमरनाथ में बाल-बाल बचे भाजपा MLA टी राजा सिंह, कहा- बादल फटते ही बाढ में बह गए 50 से ज्यादा लोग

अमरनाथ में बाल-बाल बचे भाजपा MLA टी राजा सिंह, कहा- बादल फटते ही बाढ में बह गए 50 से ज्यादा लोग - cloud burst and BJP MLA T Raja Singh
हैदराबाद। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में बाल-बाल बच गए।
 
सिंह के अनुसार, शुक्रवार को दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। पहाड़ियों से पानी बह रहा था और कुछ तंबुओं में घुस गया। मेरा अनुमान है कि बाढ़ में कम से कम 50 लोग बह गए। अमरनाथ गुफा में सेना बहुत अच्छा काम कर रही थी। लेकिन, वे इस तरह की परिस्थितियों में असहाय थे और अंधेरा भी था।
 
हेलीकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने मौसम बिगड़ने से पहले पहाड़ियों से उतरने के लिए खच्चरों का इस्तेमाल करने का फैसला किया।
 
राजा सिंह ने कहा, 'हमने महसूस किया कि मौसम अचानक बदल गया है और बिगड़ गया है। उन परिस्थितियों में हेलिकॉप्टर सेवा भी रद्द कर दी जाती। इसलिए हमने खच्चरों का उपयोग करके पहाड़ियों पर से उतरने का फैसला किया। मैंने पहाड़ियों से करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते देखा। कई तंबू बाढ़ में बह गए।'
 
चूंकि विधायक को विशेष सुरक्षा मिली हुई थी, इसलिए सेना ने परिवार को श्रीनगर पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के लोग वहां फंसे हुए हैं।
शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद रहे एक अधिकारी ने कहा था कि करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को इस त्रासदी के बाद स्थगित कर दिया गया है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा।