1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Arvind Kejriwal's lawyer's argument

CM अरविंद के वकील की दलील, केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं

Chief Minister Arvind Kejriwal's lawyer's argument
Chief Minister Arvind Kejriwal's lawyer's argument : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के वकील ने शुक्रवार को यहां की एक अदालत को बताया कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत या सामग्री नहीं है कि आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख ने आबकारी नीति में कुछ गलत काम किया या कोई लाभ प्राप्त किया।
केजरीवाल (55) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में उनके आधिकारिक आवास से धनशोधन रोधी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।
उनकी हिरासत संबंधी ईडी के अनुरोध का विरोध करते हुए, केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा, वर्तमान मामला केवल सह-अभियुक्तों के बयानों और उन अधिकारियों के बयान के आधार पर बनाया गया है जो शिकायतकर्ता यानी दिल्ली के उपराज्यपाल के नियंत्रण में काम कर रहे हैं।
 
कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली : उन्होंने दलील दी, यह साबित करने के लिए कोई सबूत या सामग्री नहीं है कि केजरीवाल ने आबकारी नीति में कुछ गलत काम किया या कोई लाभ प्राप्त किया। एक वर्ष से अधिक समय तक मामले की जांच करने और 200 से अधिक छापे मारने के बावजूद किसी भी अपराध में गिरफ्तार व्यक्ति की संलिप्तता या किसी प्रक्रिया/गतिविधि में संलिप्तता साबित करने वाली कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
उन्होंने आरोप लगाया किया कि ईडी ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत अपनी शक्तियों का दुर्भावनापूर्ण तरीके से दुरुपयोग किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को हाईकोर्ट से राहत, जांच पर लगी रोक