अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, जानिए क्या है वजह?
arvind kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली। शीर्ष अदालत की 3 सदस्यीय पीठ कुछ ही देर में मामले पर सुनवाई करने वाली थी।
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेना चाहते हैं।
केजरीवाल के वकील ने कहा कि चूंकि निचली अदालत में रिमांड पर सुनवाई और उच्चतम न्यायालय में सुनवाई साथ साथ चलेगी, लिहाजा उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए।
केजरीवाल के वकील ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड की कार्यवाही में अपना पक्ष रखेंगे और फिर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।Delhi CM Arvind Kejriwal withdraws from Supreme Court his plea against arrest by Enforcement Directorate.
— ANI (@ANI) March 22, 2024
Senior advocate Abhishek Manu Singhvi appearing for Arvind Kejriwal tells Supreme Court that Kejriwal is withdrawing the petition in the Supreme Court as it is clashing with… pic.twitter.com/ARcxfFPIO6
उल्लेखनीय है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 2 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। शाम 7 बजे ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जबकि रात को करीब सवा 9 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
ईडी की टीम उन्हें दोपहर 2:30 बजे PMLA कोर्ट में पेश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि ईडी केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांग सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

