• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP questions CM Channi on PM security breach
Written By
Last Updated : रविवार, 9 जनवरी 2022 (15:02 IST)

नाराज भाजपा ने पूछा सवाल, CM चन्नी ने पीएम की सुरक्षा के बारे में प्रियंका को क्यों दी जानकारी...

BJP
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को जानकारी देने पर भाजपा ने नाराजगी जताई। 
 
उल्लेखनीय है कि सीएम चन्नी ने कहा था कि पंजाब यात्रा के दौरान पीएम को कोई खतरा नहीं था। मोदी के काफिले से 1 किलोमीटर की दूरी के भीतर कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं था। उन्होंने पार्टी नेता प्रियंका गांधी को वहां जो कुछ भी हुआ के बारे में जानकारी दी थी। 
 
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, चन्नी ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन कर प्रियंका गांधी के साथ प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक के बारे में महत्वपूर्ण विवरण साझा की। 
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा, एक सिटिंग सीएम ने प्रियंका वाड्रा को पीएम की सुरक्षा के बारे में बताया! क्यों? प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है और पीएम की सुरक्षा के बारे में उन्हें क्यों रखा जाएगा?' 'चन्नी साब..सच्चे रहो...काम हो गया है, आपने जो बोला था,वो हो गया!
ये भी पढ़ें
12 जनवरी से शुरू होगी NEET-PG की काउंसलिंग