सम्बंधित जानकारी
- योगी जी टिकट संभालकर रखिए, क्योंकि बीजेपी भी नहीं पूछेगी आपको हार के बाद : आईपी सिंह
- मुख्यमंत्री योगी बोले- उत्तर प्रदेश में होगा 80 बनाम 20 फीसदी के बीच चुनाव...
- मेरठ शहर विधानसभा सीट पर किसकी होगी जीत, किसकी हार
- CM योगी ने कसा अखिलेश पर तंज, बोले- अयोध्या से इतना बैर था कि नाम तक नहीं लेना चाहते थे...
- UP में Corona के कारण AAP की चुनावी रैलियां रद्द, वर्चुअल माध्यम से होगा आयोजन
योगी-मोदी के चेहरे पर यूपी में चुनाव लड़ेगी भाजपा, जारी किया पहला पोस्टर
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी संग्राम शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और सभाओं पर रोक लगा दी है। ऐसे में सभी दलों वर्चुअल प्रचार पर जोर दे रहे हैं। भाजपा ने पहला पोस्टर जारी कर इसमें भी बाजी मार ली है।
इस पोस्टर से साफ हो गया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव पीएम मोदी और सीएम योगी के चेहरे पर ही लड़ेगी। पोस्टर पर लिखा है- मोदी हैं तो मुमकिन है, योगी हैं तो यकीन है…
मोदी हैं... तो मुमकिन है
— Bholanath ( B. P Saroj ) (@bpsarojmp) January 7, 2022
योगी हैं... तो यकीन है pic.twitter.com/nLjb4XQMCq
उल्लेखनीय है कि चुनावों के ऐलान के पहले ही पीएम मोदी उत्तरप्रदेश में 13 बड़ी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। इन रैलियों के माध्यम से मोदी 16 नवंबर से 2 जनवरी के बीच यूपी के हर इलाके में दस्तक दे चुके हैं।
चुनाव आयोग ने राज्य 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। मतगणना 10 मार्च को की जाएगी। आयोग ने सभी दलों से 15 जनवरी तक डिजिटल माध्यम से चुनाव प्रचार करने को कहा है।
