1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp counter attack to rahul gandhi

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- किसी का अपमान करेंगे तो सजा तो होगी

bjp
नई दिल्ली। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी को गाली देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी का अपमान करेंगे तो सजा तो होगी।
 
भाजपा नेता रविशंकर ने राहुल से सवाल किया कि क्या सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है, लोगों को गाली देना है। अगर राहुल गांधी को अपनी जिद्द से लोगों को अपमानित करने का और गाली देने का अधिकार है तो उनकी गाली से पीड़ित लोगों को मानहानि का केस करने का अधिकार है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल ने मोदी सरनेम का अपमान किया। उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है और कानून ने अपना काम किया।
 
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी जी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में 2 साल की सजा दी है। कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ कह रही है लेकिन ये नहीं बता रही है कि राहुल गांधी ने कहा क्या? राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2019 की चुनावी रैली में कहा था... सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?
अगला लेख
वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सीपी जोशी को राजस्थान की कमान