रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP appointed election in-charge for 4 states
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (23:33 IST)

4 राज्यों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

4 राज्यों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी - BJP appointed election in-charge for 4 states
Assembly Elections 2023 News : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने 4 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। गौरतलब है कि देश के 5 राज्‍यों मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की कुल 679 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत तक चुनाव संभावित हैं। कर्नाटक में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्‍पर्धा देखी गई थी, वहीं अब इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।
 
खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने इस साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं सुनील बंसल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 
 
भाजपा ने राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी है। अश्वनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है, वहीं छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मांडविया को सह प्रभारी बनाया गया है।
 
विधानसभा कार्यकाल के अनुसार, साल 2023 में कुल 9 अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे, जिसमें से अब तक सिर्फ 4 राज्यों में ही चुनाव हुए हैं। त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, वहीं मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक चुनाव की संभावना है। 
 
कर्नाटक में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्‍पर्धा देखी गई थी, वहीं अब इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं, जो चुनावी लड़ाई के मैदान के लिए मंच तैयार करेंगे।
Edited By : Chetan Gour