सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!
Fire in Train: बिहार के सासाराम में आज सुबह 5:50 बजे एक पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब सासाराम से पटना जा रही ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड दस्ता स्थल पर पहुंच आगे बूझाने में जुट गया। जब तक आग को पूरी तरह से काबू पाया जाता तब तक ट्रेन से पांचवीं बोगी जलकर पूरी तरह राख हो गई।
आग दूसरे डिब्बों में ना फैलें इसके लिए जले हुई बोगी को ट्रेन से अलग किया गया। हादसे की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। ट्रेन को फिलहाल सासाराम में ही रोका गया है।
चलती ट्रेन में अचानक लगी भीषण आग!
— ilyas khan (@ilyasilukhan) May 18, 2026
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी Patna Fast Passenger Train के एक कोच में अचानक भयंकर आग लग गई। #Bihar #Sasaram #TrainFire #IndianRailways #BreakingNews #ViralVideo #PatnaFastPassenger #Railway pic.twitter.com/87tX8AwezU
गौरतलब है कि रविवार को भी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम से हजरतनिजामुद्दीन जा रही ट्रेन के एक कोच में आग लग गई थी। इसके बाद ट्रेन को रोककर कोच में सवाल 68 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इस वजह से दिल्ली मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta

