1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BBC documentry controversy : Anil K antony resigns from congress

एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस, क्या है इसका बीबीसी डॉक्यूमेट्री विवाद से कनेक्शन?

Anil K antony
नई दिल्ली। कांग्रेस को उस समय एक और झटका लगा जब एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पार्टी छोड़ दी। अनिल ने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था। उन पर अपने ट्वीट डिलीट करने का दबाव था। बहरहाल ट्वीट हटाने के बजाए उन्होंने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, अनिल एंटनी ने बीबीसी द्वारा पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था। उन पर अपने ट्वीट को डिलीट करने का दबाव था।
 
अनिल ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया।'
 
उल्लेखनीय है कि अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। 
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम