1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Stone pelting between Left wing and ABVP students in JNU

दिल्ली : JNU में लेफ्ट विंग और ABVP के छात्रों के बीच पत्थरबाजी, डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर घमासान

JNU
नई दिल्ली। विवादित डाक्यूमेंट्री को लेकर घमासान जारी है। ताजा खबर दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से आ रही है। छात्रों के बीच पत्थरबाजी हुई है। एबीवीपी और लेफ्ट विंग छात्रों के बीच पत्थरबाजी की खबर है। खबरों के अनुसार लेफ्ट विंग डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर अड़ा हुआ है।

जेएनयू ने डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगाई है। JNU में पर्चे बांटकर बताया गया था कि विवादित डाक्यूमेंट्री की 24 जनवरी की रात कैंपस में स्क्रीनिंग की जाएगी।

यूनिवर्सिटी की ओर से साफ कर दिया गया है कि ऐसी किसी स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी गई है। डाक्यूमेंट्री दिखाने से कैंपस का माहौल बिगड़ सकता है। JNU ने साफ कर दिया है कि यदि स्क्रीनिंग की गई तो यह गैर-कानूनी होगा और छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
अगला लेख
पीएम नरेन्द्र मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा' 27 जनवरी को, 38 लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण