1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. atal bihari vajpayee admitted in aiims

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी अस्पताल में भर्ती

atal bihari vajpayee
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अटलबिहारी वाजपेयी को सोमवार को यहां एम्स में भर्ती कराया गया। 
 
भाजपा के अनुसार वाजपेयी को नियमित जांच और परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देख-रेख में रहेंगे। 94 वर्षीय वाजपेयी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल जी को सुबह 10 बजे के लगभग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह भी जानकारी है कि हर पंद्रह दिन में वाजपेयी को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जाता है। 
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री का पिछले सात आठ साल से स्वास्थ्य खराब ही चल रहा है। वाजपेयी वर्तमान में किसी को पहचान भी नहीं पाते।
अगला लेख
सरकारी बंगले में तोड़फोड़, अखिलेश यादव के खिलाफ शिकायत