1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Journalist Rajkishore passed away, journalist Rajkishore

वरिष्ठ लेखक और पत्रकार राजकिशोर का निधन

Journalist Rajkishore passed away
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और कवि राजकिशोर का सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे करीब तीन सप्ताह से एम्स के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे।


उन्हें निमोनिया होने के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अंतिम सांस ली। वे 71 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्री हैं। पिछले दिनों उनके बेटे का निधन हो गया था।

करीबियों के मुताबिक, बेटे की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी और बेटी बची हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1947 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में हुआ था।

राजकिशोर ने 'रविवार' से अपनी पत्रकारिता शुरू की थी और 'नवभारत टाइम्स' दिल्ली में काफी समय तक पत्रकार रहे। 'दूसरा शनिवार' मैग्‍जीन का संपादन किया था। वे कई अखबारों में समसामयिक विषयों पर स्तंभ भी लिखते रहे।

उनके उपन्यास संग्रह में से 'सुनंदा की डायरी', 'दूसरा सुख' प्रमुख हैं। उनका कविता संग्रह 'पाप के दिन' और व्यंग्य संग्रह 'राजा का बाजा' भी काफी लोकप्रिय था। उनको लोहिया पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। (वार्ता)
अगला लेख
अधिकारियों को रेलमंत्री पीयूष गोयल की लताड़, ट्रेनें लेट हुईं तो रुक जाएगी तरक्की