1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam militant bust

असम में उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़

Assam
गुवाहाटी। असम के वेस्ट कारबी अंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के तहत हिनियिपट्रेप नेशनल लिबरेशन कौंसिल (एसएनएलसी) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के साथ ही उग्रवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एसएनएलसी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर गजराज कार्प्स की रेड हार्न डिवीजन और पुलिस के संयुक्त दल ने जिले में कई स्थानों पर अभियान चलाया था। अभियान के दौरान पांच एचएनएलसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा असम-मेघालय की सीमा के समीप एक जंगल में उग्रवादियों के ठिकाने का पता लगाकर हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया। (वार्ता) 
अगला लेख
रणबीर कपूर फिर इस पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ देखे गए