1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Army vehicle crashes in Kulgam

Jammu Kashmir : कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 सैनिक की मौत, 13 अन्य घायल

Army vehicle crashes in Kulgam
Jammu and Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया जिससे उसमें सवार 1 सैनिक की मौत हो गई जबकि 9 जवान सहित 13 अन्य लोग घायल घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सेना की श्रीनगर स्थित 15 वीं कोर, जिसे चिनार कोर के नाम से भी जाना जाता है, ने बताया कि कुलगाम के डीएच पोरा इलाके में यह हादसा शुक्रवार रात उस समय हुआ, जब जवान एक अभियान के लिए निकले थे। चिनार कोर ने कहा कि दुखद है कि 1 सिपाही की जान चली गई जबकि कुछ सैनिक घायल हो गए जिन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सभी सैनिकों की हालत स्थिर है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Odisha : दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार, 4 सरकारी अधिकारी सस्‍पैंड