साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच साई पल्लवी का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद वह विवादों में आ गई हैं। साई को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
साई पल्लवी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, 'पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है। लेकिन हमारे लिए वे, आर्मी हैं। दृष्टिकोण बदल जाता है। मैं हिंसा को नहीं समझती।
She is one of the most radicalized individuals I have ever encountered.
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) October 25, 2024
She has no understanding that the Indian Army exists to protect our nation, not to harm innocent people across the border.
Hey @Sai_Pallavi92, if you have the fukn Guts, answer this: can you name a single… pic.twitter.com/7OZFgX2rOj
साई पल्लवी का यह वीडियो 2022 में हुए एक इंटरव्यू के दौरान का है। जैसे ही वीडियो दोबारा सामने आया, नेटिजंस ने साई पल्लवी के ऐसे कमेंट के लिए उनकी आलोचना की। यूजर्स एक्ट्रेस पर देश के सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'क्या भारत ने कभी अन्य देशों के क्षेत्रों में आक्रमण किया है, जिसे आतंकवादी माना जाएगा?' एक अन्य ने लिखा, 'वह उन सबसे कट्टरपंथी व्यक्तियों में से एक हैं जिनका मैंने कभी सामना किया है। उसे इस बात की कोई समझ नहीं है कि भारतीय सेना हमारे देश की रक्षा के लिए मौजूद है, न कि सीमा पार निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए।'

