sussanne khan talk about her relation with hrithik roshan
सुजैन खान 26 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 1978 में जन्मी सुजैन खान फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संजय खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे हैं। सुजैन ने रितिक रोशन से साल 2000 में शादी की थी और दोनों ने 2014 तलाक ले लिया था।
तलाक के 10 साल बाद भी रितिक और सुजैन खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों आज भी दोस्त की तरह मिलते हैं। अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। मूवी और डिनर डेट पर भी साथ जाते हैं।
रितिक और सुजैन के रिश्ते में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सुजैन और रितिक एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। रितिक के बर्थडे पर सुजैन ने लिखा था, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने रितिक संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। सुजैन ने कहा था, अब हम कपल नहीं हैं लेकिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। रितिक में मुझे मेरा सपोर्ट सिस्टम दिखता है। ये जोन मेरे लिए बहुत पवित्र है, ये मुझे दुखी या अकेला महसूस नहीं कराता है। मेरे बच्चे आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। वो चीजों को ओर्गेनाइज रखते हैं। अब हम साथ नहीं हो सकते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे के लिए हाजिर हैं।
सुजैन खान कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन का समय भी अपने बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर ही बिताया था। वहीं सुजैन बीते काफी समय से अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रहीं हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है।
सुजैन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद वो एक्ट्रेस क्यों नहीं बनी। उन्होंने बताया था, जब मैं 5 साल की थी तभी से डिजाइनिंग के प्रति लगाव था। मेरी मां उन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग में गहरी रुचि रखती थी। मैं उनके साथ साइट पर जाती, मुझे वो रंगों की दुनिया अच्छी लगती थी। एक्टिंग करना भी उतना ही टफ है लेकिन उसने मुझे कभी आकर्षित नहीं किया।

