1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Farooq Abdullahs Army, terrorists collusion charge sparks row

भारतीय सेना को लेकर फारुख अब्दुल्ला का शर्मनाक बयान, बोले- सेना और आतंकी सब मिले हुए हैं

Farooq Abdullah
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए भारी सैन्य तैनाती के बावजूद सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर रविवार को सवाल उठाए।
 
अब्दुल्ला ने चेनाब घाटी के किश्तवाड़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि (जम्मू-कश्मीर में) सीमाओं पर इतनी सेना तैनात है, जो मुझे लगता है कि किसी अन्य देश में नहीं है, लेकिन फिर भी वे (आतंकवादी) इस तरफ घुसपैठ कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वे सभी हमारे विनाश के लिए एकजुट हैं।"
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला घाटी के दौरे पर हैं, जिसमें डोडा और रामबन जिले भी शामिल हैं। उनका यह सप्ताहभर का दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत तैयारी सुनिश्चित करने के लिए है।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है। पार्टी के पदाधिकारियों के बीच एकजुटता का आह्वान करते हुए नेकां अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे खराब उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं, जिसका मुकाबला केवल एकजुट प्रयासों से ही किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा, "हमें धर्म, क्षेत्र, जाति और पंथ के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना जम्मू कश्मीर के भविष्य के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से एकजुट होना होगा।" इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Hindenburg Report पर SEBI का आया बयान, जानिए क्या कहा