Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Anil Madhav Dave

अनिल माधव दवे को अंतिम विदाई...

Anil Madhav Dave
होशंगाबाद। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे का अंतिम संस्कार होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में किया गया।
 
दवे की अंतिम यात्रा यहां उनके निज निवास 'नदी के घर' से सुबह छह बजे निकली। बांद्राभान में नर्मदा और तवा नदी के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अनिल माधव दवे की अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्रबुद्धे आज सुबह बांद्राभान पहुंचे। 
 
इससे पहले दवे का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से गुरुवार शाम को भोपाल लाकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके निवास 'नदी के घर' पर रखा गया। जहां देर रात तक अंतिम दर्शन करने के लिए आमजन का तांता लगा रहा। दवे का गुरुवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था।