सम्बंधित जानकारी
- गृहमंत्री शाह ने किया NSG के नए भवन का उद्घाटन, बोले- नहीं देंगे शांति में खलल डालने की इजाजत
- बड़ी खबर, पुलिस ने शाहीन बाग में लगाई गई धारा 144, प्रदर्शनकारियों से की हटने की अपील
- जम्मू-कश्मीर में 22 दिन में 5 युवक लापता, सुरक्षाबलों ने फिर चलाया ऑपरेशन मां
- सावरकर को लेकर विपक्ष के एक बड़े नेता से भिड़ गए थे गडकरी
- दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद धूप खिली, साफ रही हवा
कोलकाता में अमित शाह का बड़ा बयान, CAA पर पीछे नहीं हटेंगे
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में CAA के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी विरोध करें हम CAA पर पीछे नहीं हटने वाले नहीं है।
शाह ने कहा कि ममता बनर्जी अल्पसंख्यकों में भय पैदा कर रही हैं कि वे अपनी नागरिकता खो देंगे। मैं अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को आश्वासन देता हूं कि CAA केवल नागरिकता देगा, लेगा नहीं।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सताए हुए लोग 70 साल से अपने ही देश में बाहरी लोगों के रूप में रह रहे हैं और हमें उन्हें नागरिकता देनी चाहिए। हम सुनिश्चित करेंगे कि हम इन लोगों को नागरिकता प्रदान करें।
शाह ने कहा कि हमारा विरोध करते हुए, आप हरिचंद ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर के अभियान का भी विरोध कर रहे हैं। आप महात्मा गांधी, सरदार पटेल और मौलाना अबुल कलाम आजाद के वादों का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये यात्रा बंगाल के गरीब के शोषण के खिलाफ संघर्ष की है। ये यात्रा सिंडीकेट को समाप्त करने की यात्रा है। ये यात्रा टोलबाजी समाप्त करने की यात्रा है। ये यात्रा घुसपैठ समाप्त करने की है। ये यात्रा करोड़ों शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मान देने की है
गृहमंत्री ने कहा कि ये जो यात्रा चली है, ये रुकने वाली नहीं है। ये यात्रा जो 18 सीटों तक पहुंची है, विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाकर समाप्त होने वाली है। ये यात्रा भाजपा के विकास की नहीं है, बल्कि ये यात्रा बंगाल के विकास की यात्रा है।
