1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sunny after rain in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद धूप खिली, साफ रही हवा

Delhi-NCR
नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में रातभर बारिश के बाद रविवार को सुबह धूप खिली और लोगों ने साफ हवा में सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े 8 बजे तक 18.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। पालम और लोधी रोड वेधशालाओं ने क्रमश: 15.4 मिमी. और 19 मिमी. बारिश दर्ज की। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम तक हल्की बारिश का अनुमान है। उसने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, एक चक्रवाती तूफान के चलते बारिश आई। भूमध्यसागर से निकला यह तूफान भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अचानक सर्दी की बारिश लेकर आया। अगला पश्चिम विक्षोभ 4 और 6 मार्च के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 और 6 मार्च की शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने और ओले पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता 90 फीसदी रही जो संतोषजनक श्रेणी में आती है।
अगला लेख
EPF जमा पर ब्याज दर का फैसला 5 मार्च को, 6 करोड़ अंशधारकों को मिल सकता है 8.65% ब्याज