1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Yatra heavy rain in Kashmir
Written By
पुनः संशोधित: श्रीनगर , शुक्रवार, 29 जून 2018 (10:35 IST)

कश्मीर में भारी बारिश, अमरनाथ यात्रा स्थगित

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ गुफा के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल से यात्रा स्थगित कर दी गई है। दोनों ही मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
इसके साथ ही गुरुवार की शाम तक जो श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं उन्हें वहीं रोक दिया गया है। मौसम में सुधार के बाद ही अमरनाथ यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि बालटाल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा के लिए तैयार हैं।
 
इससे पहले अमरनाथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और महिलाओं एवं साधुओं समेत 1300 श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित हिमशिवलिंग के दर्शन किए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जिनपिंग बोले, एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेगा चीन