1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Alert on Bihar station : ISI can target trains

Alert : ISI ने रची ट्रेनों में धमाकों की साजिश,‍ निशाने पर यूपी-बिहार के मजदूर

Bihar
पटना। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने बिहार में ट्रेनों में धमाकों की साजिश रची है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद बिहार में सुरक्षा व्यवस्थान सख्‍त कर दी गई है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, बिहार पुलिस को मिले इनपुट में कहा गया है कि आईएसआई के एक सदस्य ने पंजाब में अपने सहयोगी से संपर्क किया था। पंजाब में मौजूद आतंकी को टाइमर के साथ बम देने की पेशकश की गई है। आतंकियों को निर्देश दिया गया है ‍कि ट्रेनों में बम लगाओ। ऐसी ट्रेनों में बम लगाओ जिसमें यूपी-बिहार के मजदूर आते-जाते हैं।
 
भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, गया, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई और गाजीपुर के साथ-साथ यूपी के चंदबली जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए विस्फोट में एनआईए ने लश्कर के आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश के लखनऊ से भी अल कायदा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
अगला लेख
पाकिस्तान में बस में धमाका, 8 लोगों की मौत, चीनी नागरिक थे सवार