1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CNG and pipeline gas prices also increase

CNG और पाइपलाइन गैस की कीमतों में भी इजाफा, अब चुकाने होंगे ज्यादा दाम

CNG PRICES
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार आ रही तेजी के बाद अब आज सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हो गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से सीएनजी के लिए ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे। महानगर गैस लिमिटेड ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी थी। सीएनजी की कीमत प्रतिकिलो 2 रुपए 58 पैसे बढ़ गई है और अब इसकी नई कीमत 51.98 रुपए प्रतिकिलो है।

घरेलू पाइपलाइन गैस की दरों में भी प्रति यूनिट 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। बात अगर PNG की कीमतों की करें तो इसमें भी 55 पैसे प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू पाइपलाइन गैस में स्लैब 1 के लिए 30.40 रुपए प्रति यूनिट और स्लैब 2 के लिए 36 रुपए प्रति यूनिट रेट होगा। बढ़ी हुई सभी दरों में टैक्स शामिल है।

 
हालांकि, कंपनी ने यह दावा किया है कि इस इजाफे के बाद भी सीएनजी की कीमतें देश में पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ती ही रहेंगी। आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.29 रुपए प्रति है।

जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में दिल्ली में भी सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया था। दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का भाव 43.40 प्रतिकिलो से बढ़कर 44.30 रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गया था।
अगला लेख
MP Board 10th Result 2021 : आज आएगा MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट