गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. air pollution in Delhi
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (13:10 IST)

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब'

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' - air pollution in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार की सुबह प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 268 था जबकि मंगलवार को यह 223 दर्ज किया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था सफर ने कहा कि यह पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कल वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी और 23 अक्टूबर को बहुत खराब से खराब के बीच रहेगी।
 
सफर के अनुसार हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में कल (मंगलवार को) पराली जलाने की 849 घटनाएं हुई। सफर के अनुसार पराली जलाने का पीएम 2.5 के उत्सर्जन में आज 15 प्रतिशत योगदान रहा। शहर में मंगलवार को एक्यूआई 223 था। यह सोमवार को 244 और रविवार को 254 दर्ज किया गया था।
 
दिल्ली सरकार अपने प्रदूषण रोधी अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर में 2,500 पर्यावरण मार्शल तैनात करेगी।
 
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आईटीओ क्षेत्र में जाकर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अमेरिका में Coronavirus से करीब 4 लाख लोगों की मौत!