1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air force truck accident

पहाड़ी से लुढ़का वायुसेना का ट्रक, 3 जवानों की मौत, 3 गंभीर घायल

Indian Air Force
राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक, वायुसेना का एक ट्रक चौहटन पहाड़ी से नीचे गिर गया, जिससे 2 जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्‍हें आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चौहटन पुलिस और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

चौहटन के पहाड़ पर इन दिनों वायुसेना का निर्माण कार्य चल रहा है। वायुसेना के 6 जवान आज करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक में सवार होकर से पहाड़ नीचे आ रहे थे। पहाड़ तक जाने वाली सड़क इन दिनों क्षतिग्रस्त है। नीचे उतरते समय एक मोड़ पर चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक पहाड़ी पर लुढ़कना शुरू हो गया। पत्थरों से टकराते हुए ट्रक करीब सौ फीट नीचे जाकर गिरा।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई
अगला लेख
आसान है ऑनलाइन ITR भरना, 10 सरल स्टेप्स में भरिए अपना आयकर रिटर्न