PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग
Abhijit Dipke PM CARES Fund: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और सोशल मीडिया पर चर्चित कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक नई और बड़ी मांग की है। दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि 'PM CARES Fund' में बिना इस्तेमाल के पड़े लगभग 8,500 करोड़ रुपए का इस्तेमाल देश के बच्चों की शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नए हाई-टेक मॉडल स्कूल बनाने के लिए किया जाना चाहिए।
Abhijeet Dipke ने केंद्र सरकार और PM मोदी से एक नई और बड़ी मांग की है। दीपके ने कहा है कि 'PM CARES Fund' में बिना इस्तेमाल के पड़े लगभग ₹8,500 करोड़ का इस्तेमाल देश के बच्चों की शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नए हाई-टेक मॉडल स्कूल बनाने के लिए किया जाना चाहिए। #abhijeetdipke pic.twitter.com/A7mDLMTzaG
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 19, 2026
8,500 करोड़ में बन सकते हैं 1000 से ज्यादा मॉडल स्कूल
अभिजीत दीपके ने हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि PM CARES Fund में लगभग ₹8,500 करोड़ (₹8,452 करोड़) की राशि बिना किसी उपयोग के पड़ी हुई है। उन्होंने गणित समझाते हुए कहा कि अगर हम सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक विश्वस्तरीय 'मॉडल स्कूल' बनाने की लागत औसतन 8 करोड़ रुपए भी मानें, तो इस राशि से देश में 1000 से भी ज्यादा नए हाई-टेक मॉडल स्कूल तैयार किए जा सकते हैं। ALSO READ: CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना
एक तरफ फंड की कमी, दूसरी तरफ बैंक में पड़ा पैसा
गांवों और ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए दीपके ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से जमीनी स्तर पर स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। वहां बच्चों को बैठने के लिए बेंच, पीने का साफ पानी, पक्की सड़कें और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि जब मैंने स्थानीय अधिकारियों और प्रशासन से पूछा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं हैं, तो जवाब मिला कि फंड की कमी है। एक तरफ हमारे देश के छोटे बच्चे स्कूल में सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और उनसे कहा जा रहा है कि फंड नहीं है, वहीं दूसरी तरफ PM CARES Fund में 8,500 करोड़ रुपये वैसे ही रखे हुए हैं। यह दोहरा रवैया क्यों? ALSO READ: CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता
यह जनता का पैसा है, पीएम का नहीं
अभिजीत दीपके ने देश की जनता और वीडियो देख रहे दर्शकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर या सोशल मीडिया के जरिए अनुरोध करें कि इस राशि का इस्तेमाल बच्चों के भविष्य के लिए हो।
उन्होंने जोर देकर कहा कि PM CARES Fund में पड़ा पैसा देश की जनता का है, यह किसी व्यक्तिगत नेता या पीएम का पैसा नहीं है। इसलिए इस पैसे का उपयोग देश के गरीब बच्चों की पढ़ाई, उनकी बुनियादी सुविधाओं और बेहतर भविष्य के लिए ही होना चाहिए। प्रधानमंत्री को यह कदम उठाकर दिखाना चाहिए कि वे वाकई देश के बच्चों की परवाह (Care) करते हैं।

