मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP alleges BJP regarding Chanpreet Singh
Last Updated : मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (16:38 IST)

आप ने किया दावा, चनप्रीत सिंह ने BJP के लिए भी किया था काम

सौरभ भारद्वाज ने लगाया भाजपा पर आरोप

आप ने किया दावा, चनप्रीत सिंह ने BJP के लिए भी किया था काम - AAP alleges BJP regarding Chanpreet Singh
AAP alleges BJP regarding Chanpreet Singh : आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दावा किया कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार चनप्रीत सिंह ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए भी काम किया था। इस  मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां नई दिल्ली में भाजपा पर आरोप लगाया है।

 
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चनप्रीत सिंह गिरफ्तार : 'आप' ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उसकी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है। ईडी ने सोमवार को चनप्रीत सिंह को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आप के कोष का कथित तौर पर प्रबंधन किया था।

 
सौरभ भारद्वाज ने लगाया भाजपा पर आरोप : आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। आप और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
 
भारद्वाज ने कहा कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए चनप्रीत सिंह को पिछले साल सीबीआई ने भी हिरासत में लिया था। उन्हें पिछले साल सीबीआई अदालत ने जमानत दी थी। अब ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सिंह ने विभिन्न दलों के लिए काम किया है।
 
उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और यहां तक कि भाजपा के लिए भी काम किया है। यह मैं नहीं कह रहा, बल्कि सीबीआई के दस्तावेजों में इसका उल्लेख किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केजरीवाल और आप की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है। भाजपा और ईडी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर के निकट आंबा चंदन में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूर झुलसे