2 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा, किसान आंदोलन समेत इन खबरों पर 2 फरवरी, मंगलवार को रहेगी सबकी नजर...
08:25 AM, 2nd Feb
संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में विपक्ष के चर्चा के नोटिस के बाद आज संसद के दोनों सदनों में भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं।
08:24 AM, 2nd Feb
दिल्ली-उत्तरप्रदेश के बीच स्थित गाजीपुर बॉर्डर सोमवार को एक किले में तब्दील हो गया, जहां हजारों किसान नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

