सम्बंधित जानकारी
- युद्धग्रस्त इसराइल से स्वदेश लौटे 212 भारतीय, क्यों खास है ऑपरेशन अजय?
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, हम एक बच्चे को नहीं मार सकते
- सनातन को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- यह कभी समाप्त नहीं होता...
- अयोध्या मस्जिद का डिजाइन बदला, अब अरब देशों की तर्ज पर बनेगी
- भारत वैश्विक भूख सूचकांक में पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी नीचे
इसराइल ने दी 24 घंटे में गाजा सिटी खाली करने की धमकी (Live Updates)
13 October Updates : इसराइल हमास युद्ध, ऑपरेशन अजय, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 13 अक्टूबर को रहेगी सबकी नजर। आज की खास खबर...
01:21 PM, 13th Oct
इसराइल ने गाजा के लोगों से कहा है कि वो गाजा सिटी खाली कर दें। 24 घंटे में वादी गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी वहां से हट जाएं। इजराइल के आदेश पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ये गाजा की आधी आबादी है। इन्हें इतने कम समय में वहां से हटने का आदेश देना उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसा है। इससे मानवीय संकट पैदा होगा। संयुक्त राष्ट्र ने इसराइल से ऑर्डर वापस लेने की अपील की। इस बीच हमास ने लोगों से कहा है कि वो अपनी जगह छोड़कर कहीं न जाएं, जहां हैं वहीं बने रहें।
The IDF is calling for the evacuation of all civilians of Gaza City from their homes southward for their own safety and protection.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 13, 2023
Hamas is telling Gaza residents to ignore our safety instructions. pic.twitter.com/hKUkSJ5p0g
10:46 AM, 13th Oct
इसराइली सेना प्रमुख ने पहली बार माना कि सुरक्षा में चूक हुई। उन्होंने कहा कि हम शनिवार को लोगों की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। सुरक्षा में चूक के लिए IDF जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के वजूद को मिटा देंगे। यहीं हमारा मिशन है।
10:44 AM, 13th Oct
बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद उसके कुल 1,006 यात्री राहत ट्रेन से अपने-अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंच गए।
09:20 AM, 13th Oct
इसराइली सेना प्रमुख ने माना सुरक्षा में चूक हुई। हम शनिवार को लोगों की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। सुरक्षा में चूक के लिए IDF जिम्मेदार। दुश्मनों के वजूद को मिटा देंगे। यहीं हमारा मिशन।
08:56 AM, 13th Oct
इसराइल ने 60 आतंकियों को मारकर 250 बंधकों को छुड़ाया। 26 हमास आतंकियों को जिंदा पकड़ा। हमास का डिप्टी कमांडर भी गिरफ्तार। इसराइली सेना ने जारी किया 7 अक्टूबर वीडियो।
The Flotilla 13 elite unit was deployed to the area surrounding the Gaza security fence in a joint effort to regain control of the Sufa military post on October 7th.
— Israel Defense Forces (@IDF) October 12, 2023
The soldiers rescued around 250 hostages alive.
60+ Hamas terrorists were neutralized and 26 were… pic.twitter.com/DWdHKZgdLw
08:55 AM, 13th Oct
ऑपरेशन अजय के तहत इसराइल से 212 भारतीय नागरिकों की लौटी पहली फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने किया इसराइल से लौटे भारतीयों का स्वागत। कहा- किसी भी भारतीय को भी नहीं छोड़ेगी सरकार।
