पढ़िए गुरु नानक देव के 10 मुख्य सिद्धांत
पढ़िए गुरु नानक देव के 10 मुख्य सिद्धांत
गुरुनानक देव जी के जन्म दिवस को गुरुनानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरुनानक देव सिखों के प्रथम गुरु थे। गुरुनानक देव जी ने अपने अनुयायियों को जीवन के 10 सिद्धांत दिए थे। पढ़ें गुरुनानक जी के 10 विशेष सिद्धांत : -
1. ईश्वर एक है।
2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।
3. जगत का कर्ता सब जगह और सब प्राणी मात्र में मौजूद है।
4. सर्वशक्तिमान ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।
5. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।
6. ईमानदारी से मेहनत करके उदरपूर्ति करना चाहिए।
7. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।
8. सदा प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने को क्षमाशीलता मांगना चाहिए।
9. भोजन शरीर को जिंदा रखने के लिए जरूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।
10. मेहनत और ईमानदारी से कमाई करके उसमें से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।